Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Rang de chunariya o girdhari,रंग दे चुनरिया ओ गिरधारी,krishna bhajan

रंग दे चुनरिया ओ गिरधारी

रंग दे चुनरिया ओ गिरधारी
कोई कहे इसे मैली चदरिया
कोई कहे इसे पाप गठरिया
अपने ही रंग में रंग दे मुरारी
रंग दे चुनरिया ओ गिरधारी।

मोह माया में मन भटकाया
सुमिरण तेरा न कर पाया
प्रभु ये बन्धनखोलो
मेरे आया हु चरणों मे तेरे
जाऊ कहाँ तज शरण तुम्हारी
रंग दे चुनरिया ओ गिरधारी

ये जीवन धन तुझसे पाया
और तुझी से ये स्वर पाया
तेरी महिमा जाने न कोई
मन की माला मन मे सोई
सुमोरन ज्योति जला हितकारी
रंग दे चुनरिया ओ गिरधारी।

हम बालक तुम स्वामी मेरे
सुनो पुकार तुम्ही हो मेरे
जन्म जन्म का तुमसे नाता
तू ही जग का भाग्य विधाता
एक तुम्ही से प्रीत तुम्हारी
रंग दे चुनरिया ओ गिरधारी।

रंग दे चुनरिया ओ गिरधारी
कोई कहे इसे मैली चदरिया
कोई कहे इसे पाप गठरिया
अपने ही रंग में रंग दे मुरारी
रंग दे चुनरिया ओ गिरधारी।

Leave a comment