हमारी गली कान्हा होके जाना। हमारी सुधि कान्हा लेते जाना।
कान्हा तुम्हारे लिए भोग सजाया। हमारी गली माखन खाते जाना।हमारी गली कान्हा होके जाना। हमारी सुधि कान्हा लेते जाना।
कान्हा तुम्हारे लिए मटकी भराई। हमारी गली दहिया खाते जाना। हमारी गली कान्हा होके जाना। हमारी सुधि कान्हा लेते जाना।
कान्हा तुम्हारे लिए मुरली मंगाई। हमारी गली मुरली बजाते जाना। हमारी गली कान्हा होके जाना। हमारी सुधि कान्हा लेते जाना।
कान्हा तुम्हारे लिए गैया है व्याकुल। हमारी गली गैया चराते जाना। हमारी गली कान्हा होके जाना। हमारी सुधि कान्हा लेते जाना।
कान्हा तुम्हारे लिए गोपियां है आई। हमारी गली रास रचा कर जाना। हमारी गली कान्हा होके जाना। हमारी सुधि कान्हा लेते जाना।