Categories
गुरु भजन लिरिक्स guru bhajan lyrics

Guru charno me laga mera dhyan,basuri ki dhun sunke,गुरु चरणों में लागा मेरा ध्यान बांसुरी की धुन सुनके,guru bhajan

गुरु चरणों में लागा मेरा ध्यान बांसुरी की धुन सुनके।

गुरु चरणों में लागा मेरा ध्यान बांसुरी की धुन सुनके।


एक लाख तारे जमीं पे उतरे चंदा ने छोड़ा आसमान,बांसुरी की धुन सुनके।
गुरु चरणों में लागा मेरा ध्यान बांसुरी की धुन सुनके।


ब्रह्मा ने छोड़ा सृष्टि का रचना भोले ने छोड़ा कैलाश,बांसुरी की धुन सुनके
गुरु चरणों में लागा मेरा ध्यान बांसुरी की धुन सुनके।


नारद ने छोड़ दिया वीणा बजाना मीरा ने छोड़ा घरवार,बांसुरी की धुन सुनके।
गुरु चरणों में लागा मेरा ध्यान बांसुरी की धुन सुनके


बछड़ों ने छोड़ दिया दूध का पीना गैयों ने छोड़ा घास,बांसुरी की धुन सुनके।
गुरु चरणों में लागा मेरा ध्यान बांसुरी की धुन सुनके।


ग्वालों ने छोड़ दिया माखन का खाना सखियों ने छोड़ा श्रृंगार,बांसुरी की धुन सुनके।
गुरु चरणों में लागा मेरा ध्यान बांसुरी की धुन सुनके।


सतगुरु ने छोड़ दिया सुमिरन का करना संतों ने छोड़ दिया ध्यान,बांसुरी की धुन सुनके।
गुरु चरणों में लागा मेरा ध्यान बांसुरी की धुन सुनके।

Leave a comment