Categories
गुरु भजन लिरिक्स guru bhajan lyrics

Mera satguru bhaya rangrej,chunar mhari rang Dali,मेरा सतगुरु भया रंगरेज ,चूनर मारी रंग डाली,guru bhajan

मेरा सतगुरु भया रंगरेज ,
चूनर मारी रंग डाली।

मेरा सतगुरु भया रंगरेज ,
चूनर मारी रंग डाली।
रंग डाली दाता रंग डाली ,
चूनर मारी रंग डाली।

भाव की पूंजी नेका जल में ,
ज्ञान रंग दिया घोल।
शीतल चुनरी ओढ़ाय के रे,
खूब करि जकजोल।
चूनर मारी रंग डाली।
मेरा सतगुरु ….

सतगुरुसा ने चूनर रंग दी ,
सतगुरु चतुर सुजान।
सब कुछ गुरु पर वार दूं रे ,
तन मन धन और प्राण।
चूनर मारी रंग डाली।
मेरा सतगुरु ….

स्याह रंग छुड़ाय के दाता ,
दिया मजीठी रंग।
धोए से उतरे नहीं रे ,
दिन दिन होत सुरंग।
चूनर मारी रंग डाली।
मेरा सतगुरु ….

धर्मिदास कहे चूनर रंग दी,
मुझ पर कृपा दयाल।म्हाने चूनरी ओढ़ाय के दाता
कर दिया प्रेम निहाल।
चूनर मारी रंग डाली।
मेरा सतगुरु ….

Leave a comment