Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Aisi holi tohe khilau,doodh chati ka yaad dilau,ऐसी होली तोहे खिलाऊँ।दूध छटी को याद दिलाऊँ,krishna bhajan

ऐसी होली तोहे खिलाऊँ।
दूध छटी को याद दिलाऊँ,अइयो सावरे।

ऐसी होली तोहे खिलाऊँ।
दूध छटी को याद दिलाऊँ,अइयो सावरे।
होली खेले तो अइयो मोरे गांव रे।होली खेले तो अइयो मोरे गांव रे।

होली का बनो फिरे खिलाडी,देखु तेरी होरी।
इतनी मार लगाऊं तेरी, चस्के पोरी पोरी।
तोमे ऐसा लठ बजाऊं,तेरी होली में छुड़वाऊं
बड़ा तोहे चाव रे।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
होली खेले तो अइयो मोरे गांव रे।

छीन लेऊं मुरली पीतांबर,कट लहंगा पहनाऊँ।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
नैनन सुरमा होठं लाली,चुनरी शीश उड़ाऊँ।
तोहे सुन्दर नार बनाऊँ,तोहे यशोदा निकट नचाऊं।जो लग जाए दाव रे।
होली खेले तो अइयो मोरे गांव रे।

यशोदा ने कैसे जाया होगा,गारी दे ब्रिज नारी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
होली का तोहे मजा चखा दे,याद करे महतारी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
कान खोल के सुन दारी के,अइयो अइयो मतवारी के।दिखा मत ताव रे।
होली खेले तो अइयो मोरे गांव रे।

पांच सात ग्वालो को लेके,करता फ़िरे बरजोरी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
गली गली में शोर मचावे,राधा गोरी गोरी।
अब तूने की मनमानी,अबके याद करेगा नानी।मचे जब फाग रे।
होली खेले तो अइयो मोरे गांव रे।

परम मनोहर जग से प्यारी,राधे श्याम की जोड़ी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
कहे सखियां चल बरसाने,वहाँ मची है होली।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
श्यामा श्याम कु रंग लगावे,छवि हम निरख निरख सुख पावे।मन का ख़्वाब रे।
होली खेले तो अइयो मोरे गांव रे।

ऐसी होली तोहे खिलाऊँ।
दूध छटी को याद दिलाऊँ,अइयो सावरे।
होली खेले तो अइयो मोरे गांव रे।होली खेले तो अइयो मोरे गांव रे।

Leave a comment