Categories
निर्गुण भजन nirgun Bhajan

Tod chalega jag se nata sada, तोड़ चलेगा जग से नाता सदा सदा सो जायेगा,nirgun bhajan

तोड़ चलेगा जग से नाता, सदा सदा सो जायेगा

तर्ज,हनुमान तुम्हारे द्वारे पर

तोड़ चलेगा जग से नाता, सदा सदा सो जायेगा, एकदिन ऐसा आएगा।एकदिन ऐसा आएगा।

धन दौलत और रिश्ते नाते, सब पल में छूट जाएगा।एकदिन ऐसा आएगा।एकदिन ऐसा आएगा।

जिनको तूं अपना कहता, है ये ना तेरे अपने है। तूं राही है जीवन पथ का,ये सब सारे सपने हैं। 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹टूटेगा जब सपना तेरा, सब अपना खो जाएगा।एकदिन ऐसा आएगा।एकदिन ऐसा आएगा।

तोड़ चलेगा जग से नाता, सदा सदा सो जायेगा, एकदिन ऐसा आएगा।एकदिन ऐसा आएगा।

जब से जग को अपना समझा, तब से रब को भूल गया।जन्मों से तूं आता रहा,हर बार गर्भ में झूल गया।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹अब भी वक्त है सुन ले बंदे,बाद तूं पछताएगा।एकदिन ऐसा आएगा।एकदिन ऐसा आएगा।

तोड़ चलेगा जग से नाता, सदा सदा सो जायेगा, एकदिन ऐसा आएगा।एकदिन ऐसा आएगा।

बचपन तेरा बीत गया बस, आधी तेरी जवानी है। यह जीवन तो कल कल बहता, एक नदिया का पानी है।🌹🌹🌹🌹🌹हाथ गुरु का थाम ले वरना, बीरथा भर पछताएगा।एकदिन ऐसा आएगा।एकदिन ऐसा आएगा।

तोड़ चलेगा जग से नाता, सदा सदा सो जायेगा, एकदिन ऐसा आएगा।एकदिन ऐसा आएगा।

रह जाएगा लख चौरासी, जिसने गुरु को पाया है। बड़भागी है गुरु संग जिसने,जीवन सफल बनाया है।🌹🌹🌹गुरु चरणों से प्रीति करले,अंत गुरु में समाएगा।एकदिन ऐसा आएगा।एकदिन ऐसा आएगा।

तोड़ चलेगा जग से नाता, सदा सदा सो जायेगा, एकदिन ऐसा आएगा।एकदिन ऐसा आएगा।

Leave a comment