आए तेरे द्वारे उद्धार करिए, खाटू वाले श्याम बेड़ा पार करिए।
जुड़े हुए निर्धन व्यापारी, जय जय बोले संत पुजारी। बगिया हमारी गुलजार करिए।🌺🌺खाटू वाले श्याम बेड़ा पार करिए।
आए तेरे द्वारे उद्धार करिए, खाटू वाले श्याम बेड़ा पार करिए।
ब्रह्मा विष्णु शिव भंडारी, आए हैं सब बारी-बारी। सभी देवताओं का सत्कार करिए। खाटू वाले श्याम बेड़ा पार करिए।
आए तेरे द्वारे उद्धार करिए, खाटू वाले श्याम बेड़ा पार करिए।
मोह माया और महल अटारी। झूठी है यह दुनियादारी। पापियों का आकर संघार करिए।खाटू वाले श्याम बेड़ा पार करिए।
आए तेरे द्वारे उद्धार करिए, खाटू वाले श्याम बेड़ा पार करिए।
आज भवन में मंगल कर दे। सब भक्तों की झोली भर दे। विनती हमारी स्वीकार करिये।खाटू वाले श्याम बेड़ा पार करिए।