Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Arji sun le lakhdatar Tera gun gaye sansar,अर्जी सुन ले लखदातार, तेरा गुण गाए संसार,shyam bhajan

अर्जी सुन ले लखदातार, तेरा गुण गाए संसार

तर्ज, लेके पहला पहला प्यार

अर्जी सुन ले लखदातार, तेरा गुण गाए संसार। मेरी नैया किनारे लगा दे सरकार।अर्जी सुन ले लखदातार।

कहते दयालु तुमको दानी मतवाला। खुलता है दर पर तेरे किस्मत का ताला। रौनक रहती तेरे द्वार, होती पतझड़ में बहार🌺🌺🌺🌺🌺🌺मेरी नैया किनारे लगा दे सरकार।

अर्जी सुन ले लखदातार, तेरा गुण गाए संसार। मेरी नैया किनारे लगा दे सरकार।अर्जी सुन ले लखदातार।

हो जाए मुझ पर मालिक दया जो तुम्हारी। बन जाए बिगड़ी मेरी सांवरे मुरारी। करता तेरी जय जय कार आंवो ले करके पतवार।🌺🌺🌺🌺मेरी नैया किनारे लगा दे सरकार

अर्जी सुन ले लखदातार, तेरा गुण गाए संसार। मेरी नैया किनारे लगा दे सरकार।अर्जी सुन ले लखदातार।

दाता दयालु तुझसा कहां और पाएं। दिल के फफोले श्याम किस को दिखाएं। विनती करता बारंबार, सुन लो दास की पुकार। मेरी नैया किनारे लगा दे सरकार

अर्जी सुन ले लखदातार, तेरा गुण गाए संसार। मेरी नैया किनारे लगा दे सरकार।अर्जी सुन ले लखदातार।

Leave a comment