Categories
विविध भजन

Tune ajab Racha bhagwan,bhagy is naari ka,तूने अजब रचा भगवान,भाग्य इस नारी का,

तूने अजब रचा भगवान,भाग्य इस नारी का।

तूने अजब रचा भगवान,भाग्य इस नारी का।नारी का रे नारी का।तूने अजब रचा भगवान,भाग्य इस नारी का।

बेटी बनके घर में आई।मात पिता ने कर दी पराई।तूने ऐसा दिया अभिशाप भाग्य इस नारी का।तूने अजब रचा भगवान,भाग्य इस नारी का।

लक्ष्मी बन ससुराल में आई।दान दहेज संग में लाई।बदले में मिला अपमान,भाग्य इस नारी का।तूने अजब रचा भगवान,भाग्य इस नारी का

मायके में बोले बेटी पराई। सासरे में बोले पराए घर से आई।दर्द कौन समझे बेटी का,भाग्य इस नारी का।तूने अजब रचा भगवान,भाग्य इस नारी का

सास ससुर की सेवा किन्ही।घर परिवार की सेवा किन्ही।कलयुग की पड़ी है मार,भाग्य इस नारी का।तूने अजब रचा भगवान,भाग्य इस नारी का

Leave a comment