Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Banshi bajay gayo shyam ri Mose naina mila ke,बंशी बजाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के,krishna bhajan

बंशी बजाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के,

बंशी बजाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के,
दिल में समाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के।

मथुरा से वृंदावन आके,
निर्दयी छलिया ने चैन चुराके,
मोरी निंदिया उड़ाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के ॥बंशी बजाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के,दिल में समाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के।

जादू कर गई उसकी अँखियाँ ,
राह रोक मोरी पकड़ी बहियाँ ,
मोरी मटकी गिराय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के ॥बंशी बजाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के,
दिल में समाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के।

लूटा मोर मुकुट की छटा ने ,
उन केशों की इंद्रघटा ने ,
मोपे बिजली गिराय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के ॥बंशी बजाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के,
दिल में समाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के।

श्याम नाम की ओढ़ी चुनरिया,
श्याम की चूड़ी श्याम की बिंदिया,
रास रचाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के ॥बंशी बजाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के,
दिल में समाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के।बंशी बजाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के,
दिल में समाय गयो श्याम री मोसे नैना मिला के।

Leave a comment