Categories
हनुमान (बालाजी) भजन लिरिक्स hanuman balaji bhajan lyrics

Salasar wala hariyo vighan sab dur,सालासर वाला हरियो विघन सब दूर,balaji bhajan

सालासर वाला हरियो विघन सब दूर।

सालासर वाला हरियो विघन सब दूर।


सालासर तेरा भवन बिराजे झालर शंख नगाड़ा बाजे,
नित उठ थारे नोपत बाजे तन पर चढ़त घृत सिंदूर।सालासर वाला हरियो विघन सब दूर।


तुम हनुमंता हो रण मंडल मोटे मोटे पांव बड़े भुज दंडल,
दुष्टों को मार के कर दिया खंडन कर दिया चकना चूर।सालासर वाला हरियो विघन सब दूर।


रामचंद्र के सारे काजा सागर ऊपर बांधी प्याजा,
रावण सरीखे मार दिये राजा मुख पर बरसत नूर।सालासर वाला हरियो विघन सब दूर।


बजरंग को संसार मनावें व्रत करे प्रसाद चढ़ावे,
सबका बेडा पर लगावे सुख सम्पति भरपूर।
सालासर वाला हरियो विघन सब दूर।


सालासर के बजरंग बाला राम मंदिर में डेरा डाला,
भक्तों के दुःख संकट टाला दुःख दुविधा करे दूर।
सालासर वाला हरियो विघन सब दूर।

Leave a comment