Categories
tulsi ji bhajan

Tulsi mata bhajan,kaha se aayi Tulsa, कहां से आई तुलसां

कहां से आई तुलसां, कहां से सियाराम

कहां से आई तुलसां, कहां से सियाराम।कहां से आया रे मैया,बाबा शालिग्राम।

वृंदावन से तुलसां,अयोध्या से राम।२।🌹बैकुंठ से आया है,बाबा शालिग्राम।२।

कहां से आई तुलसां, कहां से सियाराम।कहां से आया रे मैया,बाबा शालिग्राम।

कहां पे उतरी तुलसां, कहां पे सियाराम।२। कहां पे उतरे रे बाबा शालिग्राम।२।

गमले में उतरी तुलसां,मंदिर में सियाराम।२।सिंहासन में उतरे है, बाबा शालिग्राम।२।

क्या पिए तुलसां,क्या सियाराम।२।क्या पिए रे मैया बाबा शालिग्राम।२।

जल पिए तुलसां,गंगाजल सियाराम।२।दूध पिए रे मैया बाबा शालिग्राम।२।

क्या देवे तुलसां और क्या शालिग्राम।२।क्या देवे रे मैया बाबा शालिग्राम।२।

भक्ति देवे तुलसां,संसार सियाराम।२।मुक्ति देवे रे बाबा मैया शालिग्राम।२।

कैसी सेवा तुलसां कैसी सियाराम।२।कैसी सेवा रे मैया बाबा शालिग्राम।२।

घर में सेवा तुलसां,मंदिर में सियाराम।२।मन में सेवा रे मैया बाबा शालिग्राम।२।

Leave a comment