Categories
tulsi ji bhajan

Tulsi mata bhajan,mere angne me tulsi ka byah, मेरे अंगने में तुलसी का ब्याह सखियों

मेरे अंगने में तुलसी का ब्याह सखियों।

तर्ज,सासु लड़ मत लड़ मत

मेरे अंगने में तुलसी का ब्याह सखियों।पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

मेरी तुलसी के ब्याह में,विष्णु जी आए।२।संग में विष्णु जी अपनी,लक्ष्मी को लाए।🌹देवे लक्ष्मी सुहाग की, आशीष सखियों।🌹मेरे अंगने में तुलसी का ब्याह सखियों।पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

मेरी तुलसी के ब्याह में,राम जी पधारे।२।रामजी के साथ आई,सीता मैया प्यारी।🌹करे सीताजी लून और,राई सखियों।🌹🌹मेरे अंगने में तुलसी का ब्याह सखियों।पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

मेरी तुलसी के ब्याह में,भोला शंभू आया।भोला शंभू साथ अपनी,गौरा को लाया।गौरा चुनरी ऊढावे है लाल सखियों।🌹🌹मेरे अंगने में तुलसी का ब्याह सखियों।पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

मेरी तुलसी के ब्याह में,मुरली वाला टपके।राधा जी भी आ गई उनका,हाथ पकड़ के।राधा नाचे मुरली बाजे,आनंद आवे सखियों।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹मेरे अंगने में तुलसी का ब्याह सखियों।पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

मेरी तुलसी के ब्याहमें,दूल्हा आया शालिग्राम।२।आया शालिग्राम जी,बाराती ब्रजधाम जी।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹अब तुलसी की होगी,बिदाई सखियों।🌹मेरे अंगने में तुलसी का ब्याह सखियों।पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

मेरे अंगने में तुलसी का ब्याह सखियों।पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

Leave a comment