Categories
निर्गुण भजन nirgun Bhajan

Nirgun bhajan,ram naam ke hire moti, राम नाम के हीरे मोती में बिखराऊं गली गली

राम नाम के हीरे मोती में बिखराऊं गली गली।

राम नाम के हीरे मोती में बिखराऊं गली गली। ले लो अरे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली।

दौलत के दीवाने सुन लो, एक दिन ऐसा आएगा। धन दौलत और माल खजाना, यही पड़ा रह जाएगा।☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️ सुंदर काया माटी होगी, चर्चा होगी गली गली। लेलो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली।

जिन जिन ने ये हीरे लूटे,वह तो मालामाल हुए। धन दौलत के बने पुजारी, आखिर वह कंगाल हुए ।☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️सोने चांदी वाले सुन लो,बात बताऊं खरी खरी। लेलो रे कोई राम का प्यारा,शोर मचाऊं गली गली।

क्यों करता तू मेरा मेरा, यहां तो तेरा मकान नहीं। झूठे जग में फंसा हुआ है, वह सच्चा इंसान नहीं।☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️ जगह का मेला दो दिन का है, अंत में होगा चला चली। लेलो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली।

Leave a comment