Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Baba se hogi mulakat abke Fagan me,बाबा से होगी मुलाकात अबके फागण मे,shyam bhajan

बाबा से होगी मुलाकात अबके फागण मे।

बाबा से होगी मुलाकात अबके फागण मे। नाचेंगे सारी सारी रात अब के फागण में।

आया बुलावा कई दिनों से, बाबा से मिलने है जाना। रिश्ता हमारा पहले जैसा, कुछ भी कहे हम को यह जमाना।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 कितनी खुशी की है बात अबके फागण मे।

बाबा से होगी मुलाकात अबके फागण मे। नाचेंगे सारी सारी रात अब के फागण में।

केसरिया बागा केसरिया चंदन, फूलों का सिंगार होगा। सोने चांदी के होंगे आभूषण, बाबा लीले पर सवार होगा।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 भक्तों की आएगी बहार अब के फागण मे।

बाबा से होगी मुलाकात अबके फागण मे। नाचेंगे सारी सारी रात अब के फागण में।

बाबा लुटाए ऐसा खजाना, सोया भाग्य जगा दे भक्तों। इनमें है शक्ति बड़ी देखो, कुछ भी करके दिखा दे भक्तों।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 फूलों की होगी बरसात अब के फागन में।

बाबा से होगी मुलाकात अबके फागण मे। नाचेंगे सारी सारी रात अब के फागण में।

Leave a comment