Categories
राधा भजन लिरिक्स radha bhajan lyrics

Barsane ki gali gali me bajat aaj badhai,बरसाने की गली गली में, बाजत आज बधाई,radha rani bhajan

बरसाने की गली गली में, बाजत आज बधाई।

बरसाने की गली गली में, बाजत आज बधाई। लाडली श्यामा जू बरसाने में आई।लाडली श्यामा जू बरसाने में आई।

भानु बाबा की ऊंची अटारी। जहां प्रगटी राधा प्यारी। सबके मन आनंद भयो है, महिमा कहि न जाइ।लाडली श्यामा जू बरसाने में आई।

बरसाने की गली गली में, बाजत आज बधाई। लाडली श्यामा जू बरसाने में आई।लाडली श्यामा जू बरसाने में आई।

भादो अष्टमी शुभ दिन आयो। बरसाने में आनंद छायो। दर्शन कर वृषभानु लाली के, सब ने खुशी मनाई। लाडली श्यामा जू बरसाने में आई।

बरसाने की गली गली में, बाजत आज बधाई। लाडली श्यामा जू बरसाने में आई।लाडली श्यामा जू बरसाने में आई।

सज धज के सब सखियां आई। अपने संग में रसिया लाई। आज लूटावे बाबा खजाने, सबने झोली फैलाई। लाडली श्यामा जू बरसाने में आई।

बरसाने की गली गली में, बाजत आज बधाई। लाडली श्यामा जू बरसाने में आई।लाडली श्यामा जू बरसाने में आई।

Leave a comment