Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Lagan shyam se yu lagaya kare hum,लगन श्याम से यूं लगाया करें हम,मजे दर्दे दिल के उठाया करें हम,shyam bhajan

लगन श्याम से यूं लगाया करें हम,
मजे दर्दे दिल के उठाया करें हम।

लगन श्याम से यूं लगाया करें हम,
मजे दर्दे दिल के उठाया करें हम।


न ये उल्फ़त कम हो कभी जिन्दगी भर,
वो रूठा करें और मनाया करें हम।लगन श्याम से यूं लगाया करें हम,
मजे दर्दे दिल के उठाया करें हम।


चुभें उनके तीरे नज़र जब जिगर में,
वो ढूंडा करें और छिपाया करें हम।लगन श्याम से यूं लगाया करें हम,
मजे दर्दे दिल के उठाया करें हम।


ये अरमाने दिल की हजारों हीं शक्लें,
मिटाया करें वो बनाया करें हम।लगन श्याम से यूं लगाया करें हम,
मजे दर्दे दिल के उठाया करें हम।


उधर छेड़ कर मुस्कराया करें वो,
इधर बिन्दु दृग से बहाया करें हम।लगन श्याम से यूं लगाया करें हम,
मजे दर्दे दिल के उठाया करें हम।

Leave a Reply