Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Basuriya lekar aaja ghanshyam,kadam ke niche,बांसुरिया लेकर आजा घनश्याम कदम के नीचे,krishna bhajan

बांसुरिया लेकर आजा घनश्याम कदम के नीचे।

बांसुरिया लेकर आजा घनश्याम कदम के नीचे।

गर्मी का महीना आया
गर्मी ने बड़ा सताया
बिजुनिया ले के आ जा
मेरे श्याम कदम के नीचे
बंसुरिया ले के आ जा
मेरे श्याम कदम के नीचे।

सर्दी का महीना आया
सर्दी ने बड़ा सताया
रजिया ले के आ जा
मेरे श्याम कदम के नीचे
बंसुरिया ले के आ जा
मेरे श्याम कदम के नीचे।

बारिश का महीना आया
बारिश ने बड़ा सताया
छातिया ले के आ जा
मेरे श्याम कदम के नीचे
बंसुरिया ले के आ जा
मेरे श्याम कदम के नीचे।

सावन का महीना आया
सावन ने बड़ा सताया
झुलरिया ले के आ जा
मेरे श्याम कदम के नीचे
बंसुरिया ले के आ जा
मेरे श्याम कदम के नीचे।

फागुन का महीना आया
फागुन ने बड़ा सताया
पिचकारी ले के आ जा
मेरे श्याम कदम के नीचे
बंसुरिया ले के आ जा
मेरे श्याम कदम के नीचे।

कातिक का महीना आया
कातिक ने बड़ा सताया
बाराती ले के आ जा
मेरे श्याम कदम के नीचे
बंसुरिया ले के आ जा
मेरे श्याम कदम के नीचे

Leave a comment