Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Bhole nath ki diwani gora rani lage, भोलेनाथ की दीवानी गोरा रानी लागे,shiv bhajan

भोलेनाथ की दीवानी गोरा रानी लागे,

भोलेनाथ की दीवानी गोरा रानी लागे।शिव संग में बिराजी तो,महारानी लागे।

नमः शिवाय महामंत्र से, भोले को मनाया।सुबह शाम आठों याम,शिवजी को ही धयाया।🌺🌺गोरा मैया की ये लीला तो,सुहानी लागे।शिव संग में बिराजी तो,महारानी लागे।

शिव का योगी रूप मैया,गोरा जी को भाया।हिमाचल की एक ना मानी, छोड़ी सारी माया।मन को मोहने में वाली,मीठी वाणी लागे।🌺🌺शिव संग में बिराजी तो,महारानी लागे।

भोलेनाथ की सेवा में तो,सारा सुख है पाया।शिव शक्ति का रूप बनाकर,जग को है बचाया।गौरी शंकर की ये प्रीत, पुरानी लागे।🌺🌺🌺शिव संग में बिराजी तो,महारानी लागे।

नीलकंठ के स्वामी तुम्हारी,बात नहीं टालते।सारे जग की डोर वो अपने,हाथों में सम्हालते।🌺🌺बड़ी सच्ची तेरी अमर कहानी लागे।🌺🌺🌺शिव संग में बिराजी तो,महारानी लागे।

Leave a comment