Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Chakra chalaya tha, श्याम तेरी उंगली ने,krishna bhajan

चक्र चलाया था,श्याम तेरी उंगली ने

चक्र चलाया था,श्याम तेरी उंगली ने।अधर्म मिटाया था,श्याम तेरी उंगली ने।धर्म बचाया था,श्याम तेरी उंगली ने।

गहरी गहरी नदिया नाव पुरानी। जिसमें मोहन भर आया पानी। 🌹🌹🌹🌹🌹पार लगाया था श्याम तेरी उंगली ने।चक्र चलाया था,श्याम तेरी उंगली ने।

जमुना किनारे गए गेंद खेलने, मारी ठोकर गेंद गई जल में।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 नाग नचाया था, श्याम तेरी उंगली ने।चक्र चलाया था,श्याम तेरी उंगली ने।

द्रुपद सुता दुष्टों ने घेरी, राखी लाज करी ना देरी। 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹चीर बढ़ाया था, श्याम तेरी उंगली ने।चक्र चलाया था,श्याम तेरी उंगली ने।

गज और ग्राह लड़े थे जल में, तिल भर सुंड रही जल ऊपर।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 गज को बचाया था, श्याम तेरी उंगली ने।चक्र चलाया था,श्याम तेरी उंगली ने।

महाभारत अर्जुन के संग में, प्रेम भरा भक्तों के मन में। 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹रथ को चलाया था, श्याम तेरी उंगली ने।चक्र चलाया था,श्याम तेरी उंगली ने।

गरज गरज कर मेघा बरसे, सारा गोकुल दुख से तरसे। 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹गिरी को उठाया था, श्याम तेरी उंगली ने।चक्र चलाया था,श्याम तेरी उंगली ने।

चक्र चलाया था,श्याम तेरी उंगली ने।अधर्म मिटाया था,श्याम तेरी उंगली ने।धर्म बचाया था,श्याम तेरी उंगली ने।

Leave a comment