Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Shyam stuti, श्याम स्तुति

हाथ जोड़ विनती करूं,सुनियो चित्त लगाय

हाथ जोड़ विनती करूं,सुनियो चित्त लगाय। दास आ गयो शरण में, रखियो इसकी लाज। धन्य ढूंढारो देश है, खाटू नगर सुजान।🌹🌹 अनुपम छवि श्री श्याम की, दर्शन से कल्याण।

श्याम श्याम मैं रटूं, श्याम है जीवन प्राण। श्याम भक्त जग में बड़े, उनको करूं प्रणाम। खाटू नगर के बीच में, बनयों आपको धाम। फागुन शुक्ला मेला भरे, जय जय बाबा श्याम।

फागुन शुक्ला द्वादशी, उत्सव भारी होय।🌹 बाबा के दरबार से, खाली जाए ना कोय।🌹 उमापति लक्ष्मीपति, सीतापति श्री राम।🌹🌹 लज्जा सबकी राखियों, खाटू के श्री श्याम।

पान सुपारी इलायची, अत्तर सुगंध भरपूर।🌹 सब भक्तन की विनती, दर्शन देवो हजूर।🌹 आलू सिंह तो प्रेम से, धरे श्याम को ध्यान।🌹 प्रेम मंडल पावे सदा, श्री श्याम कृपा से मान।

Leave a comment