Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Shyam bhajan,dhan ghadi dhan bhag hamara, धन घड़ी धन भाग हमारा,लीले चढ़कर श्याम पधारा

धन घड़ी धन भाग हमारा,लीले चढ़कर श्याम पधारा,करो स्वागत बाबा को

धन घड़ी धन भाग हमारा,लीले चढ़कर श्याम पधारा,करो स्वागत बाबा को।करो स्वागत बाबा को।

चंदन चौकी लाया जी, गंगाजल मंगवाया जी। बैठो महारा श्याम धनी, भक्तों ने बुलवाया जी। धीरे धीरे चरण पखारो, श्याम धनी की आरती उतारो।करो स्वागत बाबा को।

सबको मनड़ो मोह लियो, रूप सजीलो बाबा को। भगता ने प्यारो लागे, घोड़ों लीलो बाबा को।🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚 नून राई वारो जी वारो, श्याम धनी की आरती उतारो। करो स्वागत बाबा को।

आज बड़ो ही शुभ दिन है, श्याम धनी घर आया जी। भजन करो सच्चे दिल से, यो संदेशो ल्याया जी।🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚 वनवारी को कहनो है, श्याम चरण में रहनो है। करो स्वागत बाबा को।

Leave a comment