Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Shree bake bihari lal gopal man rakhiyo apne charnan me,श्री बांके बिहारी लाल, गोपाल, मन रखियो अपने चरनन मे,krishna bhajan

श्री बांके बिहारी लाल, गोपाल, मन रखियो अपने चरनन मे।

श्री बांके बिहारी लाल, गोपाल, मन रखियो अपने चरनन मे।
मन रखियो अपने चरनन में, मन रखियो श्री वृन्दावन में।श्री बांके बिहारी लाल, गोपाल, मन रखियो अपने चरनन मे।

तेरे शीश पे मुकुट विराज रहा,
कानो में कुण्डल साज रहा,
तेरे गल वैजन्ती माल, गोपाल,
मन रखियो अपने चरनन में।

श्री बांके बिहारी लाल, गोपाल, मन रखियो अपने चरनन मे।

तेरे नैनो में सुरमा साज रहा,
तेरे मुख में वीणा राज रहा,
तेरी थोडी में हिरा लाल, गोपाल,
मन रखियो अपने चरनन में।

श्री बांके बिहारी लाल, गोपाल, मन रखियो अपने चरनन मे।

तेरे हाथ लटुकिया साज रही,
पैरो में पजनियाँ बाज रही
तेरी मुरली करे निहाल,गोपाल,
मन रखियो अपने चरनन में।श्री बांके बिहारी लाल, गोपाल, मन रखियो अपने चरनन मे।

श्री बांके बिहारी लाल, गोपाल, मन रखियो अपने चरनन में।

Leave a comment