Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Aao mahima gaye bhole nath ki,bhakti me kho jaye bholenath ki,आओ महिमा गाए भोले नाथ की,भक्ति में खो जाए भोले नाथ की,shiv bhajan

आओ महिमा गाए भोले नाथ की
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की

आओ महिमा गाए भोले नाथ की
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की
भोले नाथ की जय, शम्भू नाथ की जय
गौरी नाथ की जय, दीना नाथ की जय
आओ महिमा गाए भोले नाथ की
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की

मुख पर तेज है, अंग भभूती
गले सर्प की माला।
माथे चन्द्रमा, जटा में गंगा
शिव का रूप निराला॥
अन्तर्यामी, सबका स्वामी
भक्तो का रखवाला।
तीन लोको में बाट रहा है
ये दिन रात उजाला॥

जय बोलो, जय बोलो भोले नाथ की
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की
भोले नाथ की जय, शम्भू नाथ की जय
गौरी नाथ की जय, दीना नाथ की जय
आओ महिमा गाए भोले नाथ की
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की
हरी ओम नमः शिवाय नमो

पी के भंग तरंग में जब जब
भोला शंकर आए।
हाथ में अपने डमरू ले कर
नाचे और नचाये॥
जो भी श्रध्दा और भक्ति की
मन में ज्योत जगाये।
मेरा भोला शंकर उस पर
अपना प्यार लुटाये॥

जय बोलो, जय बोलो भोले नाथ की
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की
भोले नाथ की जय, शम्भू नाथ की जय
गौरी नाथ की जय, दीना नाथ की जय
आओ महिमा गाए भोले नाथ की
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की

भव पार लगते शिव भोले
बिगड़ी बनाते ये शिव भोले।
कष्ट निवारे ये शिव भोले
दुःख दूर करे ये शिव भोले॥

जय बोलो दीनानाथ की
जय बोलो गौरीनाथ की
जय बोलो बद्रीनाथ की
जय बोलो शम्भूनाथ की

है सबसे न्यारे शिव भोले।
है डमरू धरी शिव भोले।
भोले भंडारी शिव भोले।

जय बोलो दीनानाथ की
जय बोलो गौरीनाथ की
जय बोलो बद्रीनाथ की
जय बोलो शम्भूनाथ की

भव पार लगते शिव भोले
बिगड़ी बनाते शिव भोले।
कष्ट निवारे शिव भोले
दुःख दूर करे ये शिव भोले।

आओ महिमा गाए भोले नाथ की
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की

Leave a comment