Categories
निर्गुण भजन nirgun Bhajan

Ye tan kya hai ek pinjara hai,ये तन क्या हैं इक पिंजरा है,इस पिंजरे में एक तोता,nirgun bhajan

ये तन क्या हैं इक पिंजरा है,
इस पिंजरे में एक तोता है।।

ये तन क्या है एक पिंजरा है,🌺🌺🌺🌺🌺
इस पिंजरे में एक तोता है,
ये तोता जब उड़ जाएगा,
तो खाली पिंजरा रह जाएगा,
ये तन क्या हैं इक पिंजरा है,
इस पिंजरे में एक तोता है।।

दुनिया वालों,🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
दुनिया मुसाफिर खाना है,
जो आज आए है,
कल उन्हें वापस जाना है,
जग जोगी वाला फेरा है,
ना तेरा है ना मेरा है,
ये तन क्या हैं इक पिंजरा है,
इस पिंजरे में एक तोता है।।

जब तक इस,🌺🌺🌺🌺🌺🌺
तोते का यहाँ पर दाना है,
तब तक इस,
पिंजरे में जन्म बिताना है,
जब दाना ही मूक जाएगा,
तो खाली पिंजरा रह जाएगा,
ये तन क्या हैं इक पिंजरा है,
इस पिंजरे में एक तोता है।।

ये पिंजरा हुआ पुराना,🌺🌺🌺🌺🌺
पंछी छोड़ चला,
कई जन्मों के,
रिश्ते नाते तोड़ चला,
जब पंछी ही उड़ जाएगा,
तो खाली पिंजरा रह जाएगा,
ये तन क्या हैं इक पिंजरा है,
इस पिंजरे में एक तोता है।।

Leave a comment