Categories
tulsi ji bhajan

Tulsa magan bhayi ram gun gaay ke,तुलसा मगन भई राम गुण गाए के,tulsi ji bhajan

तुलसा मगन भई राम गुण गाए के।

तुलसा मगन भई राम गुण गाए के। राम गुण गाए के हरि के गुण गाए के।🌺🌺🌺🌺🌺🌺तुलसा मगन भई राम गुण गाए के।

कौन चले भैया भैया,हरी गुण गाए के।कौन चले घोड़ा हाथी पालकी सजाई के।🌺🌺🌺🌺🌺तुलसा मगन भई राम गुण गाए के।

साधु चले मैया मैया,हरी गुण गाए के।राम चले घोड़ा हाथी पालकी सजाई के।🌺🌺🌺🌺🌺तुलसा मगन भई राम गुण गाए के।

कौन खावे लड्डू पेड़ा, बरफि बनाय के।कौन खावे रूखा सूखा,हरी को भोग लगाए के।🌺🌺तुलसा मगन भई राम गुण गाए के।

रामजी खावे लड्डू पेड़ा बरफी बनाए के।साधु खावे रूखा सूखा,हरी को भोग लगाए के।🌺🌺तुलसा मगन भई राम गुण गाए के।

कौन सौवे मखमल के तकिया लगाय के।कौन सौवे धरती पे आसन लगाय के।🌺🌺🌺🌺🌺तुलसा मगन भई राम गुण गाए के।

रामजी सौवे मखमल के तकिया लगाय के।साधु सौवे धरती पे आसन लगाय के।🌺🌺🌺🌺🌺तुलसा मगन भई राम गुण गाए के।

कौन पीवे दूध कटोरा,माखन मिसरी डाल के।कौन पीवे ठंडा पानी, ह्रदय से लगाय के।🌺🌺तुलसा मगन भई राम गुण गाए के।

राम पीवे दूध कटोरा,माखन मिसरी डाल के।साधु पीवे ठंडा पानी, ह्रदय से लगाय के।🌺🌺तुलसा मगन भई राम गुण गाये के।

Leave a comment