Categories
tulsi ji bhajan

Mere angana me tulsi ka vyah sakhiyo,मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों,tulsi ji bhajan

मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों

मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों।🌺🌺
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।
आज तुलसी का सोलह सृंगार सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

तुलसी के ब्याह में गणपत जी आये।🌺🌺🌺
गणपत जी आये संग में रिद्धि सिद्धि लाये।
रिद्धि सिद्धि बरसाये सुहाग सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।
मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

तुलसी के ब्याह में भोले जी आये।🌺🌺🌺
भोले  जी आये संग में गौरा को लाये।
गौरा रानी बरसाये सुहाग सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।
मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

तुलसी के ब्याह में विष्णु जी आये।🌺🌺🌺
विष्णु जी आये संग में लक्ष्मी जी  को लाये।
लक्ष्मी जी बरसाये सुहाग सखियों
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।
मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

तुलसी के ब्याह में रामा जी आये।
रामा जी आये संग में सीता जी  को लाये।
सीताजी  बरसाये सुहाग सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।
मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

Leave a comment