Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

No rang ki rangwa do chunariya,नौ रंग की रंगवा दो चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो,durga bhajan

नौ रंग की रंगवा दे चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो।

नौ रंग की रंगवा दो चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो

लाल रंग मेरी मैया को भाये। पहन औढ भक्तों को दिखाए। भक्तों का करती उद्धार चुनरिया,नौ रंग की रंगवा दो।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺नौ रंग की रंगवा दे चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो।

गुलाबी रंग मेरी लक्ष्मी को भाये। उमा रमा ब्रह्माणी कहलाए। भक्तों का भर्ती भंडार चुनरिया,नौ रंग की रंगवा दो। 🌺🌺🌺🌺🌺नौ रंग की रंगवा दे चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो।

सफेद रंग मेरी ब्रह्माणी को भाये। जिसमें सारे वेद समाये। वेदों का करती बखान चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺नौ रंग की रंगवा दे चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो।

काला रंग मेरी काली को भाये। चंड मुंड को मार गिराए। सतीयों के सत को संवारे चुनरिया,नौ रंग की रंगवा दो। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺नौ रंग की रंगवा दे चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो।

हरा रंग मेरी गोरा को भाये। पहन औढ भोले को दिखाए। भक्तों का करती कल्याण चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 नौ रंग की रंगवा दे चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो।

पीला रंग मेरी सीता को भाये। राजा दशरथ का वचन निभाये। ऐसो वचन निभाए चुनरिया,नौ रंग की रंगवा दो। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺नौ रंग की रंगवा दे चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो।

नीला रंग मेरी राधा को भाए। निधिवन में रास रचाए। ऐसो रास रचाए चुनरिया,नौ रंग की रंगवा दो। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺नौ रंग की रंगवा दे चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो।

केसरिया रंग मेरी जोगिनी को भाये। जिसमें सारे देव समाये। देवों का करती उद्धार चुनरिया,नौ रंग की रंगवा दो। 🌺🌺🌺🌺🌺नौ रंग की रंगवा दे चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो।

कुसुमल रंग मेरी सखियों को भाए।इसमें मां की भक्ति समाए।ऐसी भक्ति समाए चुनरिया,नौ रंग की रंगवा दो। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺नौ रंग की रंगवा दे चुनरिया, नौ रंग की रंगवा दो।

Leave a comment