Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Aisi kirpa kar dena o maiya mera,ऐसी कृपा कर देना ओ मैया मेरा, भाग्य बदल जाए,durga bhajan

ऐसी कृपा कर देना ओ मैया मेरा, भाग्य बदल जाए

ऐसी कृपा कर देना ओ मैया मेरा, भाग्य बदल जाए। घर खुशियां भर देना ओ मैया मेरा, भाग्य बदल जाये।

मेरे पति को देना नौकरिया, दया की रखना उनपे नजरिया।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 आस पूरी कर देना ओ मैया, मेरा भाग्य बदल जाए।

मेरे बच्चों में ज्ञान तू भरना। संस्कारों से पूर्ण करना।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 जन्म सफल कर देना ओ मैया मेरा, भाग्य बदल जाए।

सास ससुर का हाथ रहे सिर। दुआ से उनकी भरा रहे घर।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 रोग दोष हर लेना ओ मैया, मेरा भाग्य बदल जाये।

रहूं सुहागिन मैं जीवन भर। सूना न हो मन का मंदिर।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 इतनी अरज सुन लेना ओ मैया, मेरा भाग्य बदल जाए

ऐसी शक्ति तुमसे पाऊं, सबकी भलाई करती जाऊं।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 निशदिन दर्शन देना ओ मैया मेरा, भाग्य बदल जाए।

ऐसी कृपा कर देना ओ मैया मेरा, भाग्य बदल जाए। घर खुशियां भर देना ओ मैया मेरा, भाग्य बदल जाये।

Leave a comment