Categories
निर्गुण भजन nirgun Bhajan

Chunariya meri aisi rang do,चुनरिया मेरी ऐसी रंगदो रंगरेज,nirgun bhajan

चुनरिया मेरी ऐसी रंगदो  रंगरेज,
जो धोए से होय ना सफेद।

चुनरिया मेरी ऐसी रंगदो रंगरेज,
जो धोए से होय ना सफेद।

एक पल्लू में भोले बाबा, दूजे में हो पार्वती।
तीजे पर हो ब्रह्मा विष्णु, चौथे पर हो सरस्वती।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
बूढ़ा नादिया बैल सवारी, घुंघट पर लिख दो गणेश।

चुनरिया मेरी ऐसी रंगदो  रंगरेज,
जो धोए से होय ना सफेद।

आसपास हो नदिया नाले,बीच समंदर धारा। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
गंगा यमुना सरजू हो या, त्रिवेणीकी धारा।
कमली वाले ऐसी रंगदो,धोए से होय ना सफ़ेद।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
चुनरिया मेरी ऐसी रंगो रंगरेज।

चुनरिया मेरी ऐसी रंगदो  रंगरेज,
जो धोए से होय ना सफेद।

राधा हठीली छैल छबीली,रुक्मणी सत्यभामा प्यारी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺सोलह हजार आठ पटरानी,नख पे नाचे गिरधारी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
अर्जुन रथ में ठाड़ो होवे,गीता को होय उपदेश।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
चुनरिया मेरी ऐसी रंगो रंगरेज।

चुनरिया मेरी ऐसी रंगदो  रंगरेज,
जो धोए से होय ना सफेद।

ऋषिकेश और लक्ष्मण झूला,हरिद्वार की झांकी हो।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
बद्रीनाथ केदार की होवे, रामेश्वर की झांकी हो।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
मथुरा और वृंदावन होवे,बांके बिहारी सुख सेज।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
चुनरिया मेरी ऐसी रंगा दो रंगरेज।

चुनरिया मेरी ऐसी रंगदो  रंगरेज,
जो धोए से होय ना सफेद।

राम राज दरबार सिया का,हनुमान अंगद हो।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
सारे देवता सारे तीरथ इस चुनरी के अंदर हो।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
उड़न हारी आस लगाए,जाऊं सांवरिया के देश।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
चुनरिया मेरी ऐसी रंगा दो रंगरेज।

चुनरिया मेरी ऐसी रंगदो  रंगरेज,
जो धोए से होय ना सफेद।

Leave a comment