Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Shyam bhajan,jiska gora gora mukhda, जिसका गोरा गोरा मुखड़ा वो अयोध्या वाला राम

जिसका गोरा गोरा मुखड़ा, वो अयोध्या वाला राम।

जिसका गोरा गोरा मुखड़ा, वो अयोध्या वाला राम। जिसका काला काला मुखड़ा, वो है वृंदावन का श्याम। थोड़ा सा गोरा थोड़ा सा काला, वो है खाटू वाला श्याम।

जिसके हाथ में धनवा सोहे, वो अयोध्या वाला राम। जिसके हाथ में मुरली सोहै, वो है वृंदावन का श्याम।🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚 मोर छड़ी है हाथ में जिसके,वो है खाटू वाला श्याम।

जिसके साथ में सीता मैया,वो अयोध्या वाला राम। जिसके साथ में राधा प्यारी,वो है वृंदावन का श्याम।🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚 साथ में जिसके लीला घोड़ा,वो है खाटू वाला श्याम।

जिसके गले मोतियन की माला,वो अयोध्या वाला राम। जिसके गले वैजयंती माला,वो है वृंदावन का श्याम।🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚 जिसके गले में हार फूलों का,वो है खाटू वाला श्याम।

जिसका कंदमूल लगे हैं भोग, वो अयोध्या वाला राम। जिसका माखन मिश्री भोग, वो है वृंदावन का श्याम।🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚 खीर चूरमा भोग है जिसका,वो खाटू वाला श्याम।

Leave a comment