Categories
Holi geet

dal diya re pani mein bichhona,डाल दिया रे पानी में बिछोना।

डाल दिया रे पानी में बिछोना।

डाल दिया रे पानी में बिछोना। किसने किया रे पानी में बिछोना।डाल दिया रे पानी में बिछौना,किसने किया रे ये पानी पे बिछौना।

ससुर हमारे चौधरी,सास बड़ी जुल्हार।ससुर हमारे चौधरी,सास बड़ी जुल्हार,हाय- हाय- हाय दिन रात लड़े है। डाल दिया रे पानी में बिछौना,किसने किया रे ये पानी पे बिछौना।

जेठ हमारे पतले और पतली कमर बल खाए।जेठ हमारे पतले और पतली कमर बल खाए। हो हो रे नागिन से लिपट जाए।किसने किया रे ये पानी पे बिछौना।डाल दिया रे पानी में बिछौना,किसने किया रे ये पानी पे बिछौना।

देवर हमारे हिजड़े कोई हिजड़न के संग जाए।देवर हमारे हिजड़े कोई हिजड़न के संग जाए। हो हो रे सारंगीया बजाए रहे।किसने किया रे ये पानी पे बिछौना।डाल दिया रे पानी में बिछौना,किसने किया रे ये पानी पे बिछौना।

ननंद हमारी बिजली तो चमके चारों ओर।ननंद हमारी बिजली तो चमके चारों ओर। ओहो रे काऊ छैला पर पड़ गई।किसने किया रे ये पानी पे बिछौना।डाल दिया रे पानी में बिछौना,किसने किया रे ये पानी पे बिछौना।

सजन हमारे चंद्रमा और चमके चारों और।सजन हमारे चंद्रमा और चमके चारों और। ओहो रे सेजो पर चमक रहे।किसने किया रे ये पानी पे बिछौना।डाल दिया रे पानी में बिछौना,किसने किया रे ये पानी पे बिछौना।

Leave a comment