Categories
विविध भजन

Sawan mahina ati suhawana,मानो कही तो पिया जोगी मत बनो जी,

मानो कही तो पिया जोगी मत बनो जी।

सावन महिना अधिक सुहावना
सावन महिना अधिक सुहावना जी एजी कोई हाँ हाँ, हम्बै कोई इस में तीजों का त्योहार
मानो कही तो पिया जोगी मत बनो जी।



भादों महिना अति गमगीर है जी
एजी कोई हाँ हाँ, हम्बै कोई घटा उठे घनघोर। मानो कही तो पिया जोगी मत बनो जी।



क्वार कनागत धरम के आयेंगे जी।
एजी कोई हाँ हाँ, हम्बै कोई इन में करें सब दान , मानो कही तो पिया जोगी मत बनो जी।



कातिक महिना पिया अति भावना जी।
एजी कोई हाँ हाँ, हम्बे कोई पवन बहे सुखसार। इस में दीवाली का त्योहार , मानो कही तो पिया जोगी मत बनो जी।



अगहन महीना कोई कहीं न आवे जावे।
एजी कोई हाँ हाँ, हम्बे कोई इस में पड़े अति शीत , मानो कही तो पिया जोगी मत बनो जी।

पूस मास में जाड़ा पिया अति पड़े जी
एजी कोई हाँ हाँ, हम्बे कोई हिलमिल लेंगे काट मानों कही तो पिया जोगी मत बनो जी।



फागुन महिना पिया मेरे मस्त है जी।
एजी कोई हाँ हाँ, हम्बै कोई इस में खेलें सब फाग मानो कही तो पिया जोगी मत बनो जी।



चैत में चिंता पिया मेरे मत करो जी।
एजी कोई हाँ हाँ, हम्बै कोई राम लिया अवतार मानो कही तो पिया जोगी मत बनो जी।

Leave a comment