तुलसी की पूजा मैं करूं मुझे नाही मिले भगवान।तुलसी की पूजा मैं करूं मुझे नाही मिले भगवान।
सुना है सखी बागों में आए भगवान ।बागों की मालिन मैं बनी मुझे ना ही मिले भगवान। तुलसी की पूजा मैं करूं मुझे ना ही मिले भगवान।तुलसी की पूजा मैं करूं मुझे नाही मिले भगवान।
सुना है सखी तालों पर आए भगवान। तालों की धोबिन में बनी मुझे ना ही मिले भगवान। तुलसी की पूजा मैं करूं मुझे ना ही मिले भगवान ।तुलसी की पूजा मैं करूं मुझे नाही मिले भगवान।
सुना है सखी मंदिर में आए भगवान। मंदिर की भक्तन में बनी मुझे ना ही मिले भगवान। तुलसी की पूजा मैं करूं मुझे ना ही मिले भगवान।तुलसी की पूजा मैं करूं मुझे नाही मिले भगवान।
बैठी जो आंखें मूंद के मुझे मन में ही मिले भगवान।तुलसी की पूजा मैं करूं मुझे नाही मिले भगवान।तुलसी की पूजा मैं करूं मुझे नाही मिले भगवान।