Categories
jachha geet

Giga jhule palna jachha dekhe lalna lala mera gora re,गीगा झूले पलना जच्चा देखे ललना, लाला मेरा गोरा रे,jachha geet

गीगा झूले पलना, जच्चा देखे ललना, लाला मेरा गोरा रे

तर्ज,घूम घूम घोड़ी

गीगा झूले पलना, जच्चा देखे ललना, लाला मेरा गोरा रे । ये गोरा रंग किस में हुआ ।

नाना तेरे काले, मामा तेरे काले, दादा तेरे गोरे रे,
ये गोरा गोरा दादा में हुआ । गीगा झूले पलना, जच्चा देखे ललना, लाला मेरा गोरा रे । ये गोरा रंग किस पें हुआ



मौसा तेरे काले, भैया तेरे काले, गोरा तेरा चाचा रे,ये गोरा गोरा चाचा पें हुआ । गीगा झुले पलना, जच्चा देखे ललना, लाला मेरा गोरा रे ।


मामी तेरी काली, मौसी तेरी काली, गोरी तेरी भूवा रे, में गोरा गोरा भूवा पें हुआ ।गीगा झुले पलना, जच्चा देखे ललना, लाला मेरा गोरा रे ।

Leave a comment