Categories
श्याम भजन लिरिक्स krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Sabse nirali Holi barsana hogi,सबसे निराली होली बरसाना होगी,krishna bhajan

सबसे निराली होली बरसाना होगी,

तर्ज,झिलमिल सितारों का

सबसे निराली होली बरसाना होगी, छैल छबीलो और रंगीली राधा होगी। ऐसी सुन्दर होली भला और कहाँ होगी। छैल छबीलो और रंगीली राधा होगी।



गोपी ग्वालों संग मैं भी बरसाने जाऊंगी। रंग अबीर और गुलाल ले जाऊँगी। अद्धभुत नज़ारा देख दीवानी होगी। छैल छबीलो और रंगीली राधा होगी।



भर भर पिचकारी कान्हा रंग डालेंगे। कोई भी बचेंगे नहीं सबको भिंगो देंगे। झूमेंगे तन मन खूब ठिठोली होगी। छैल छबीलो और रंगीली राधा होगी।


कुछ गोपी छत की मुंडेरों चड़ जाएँगी। रंग भरे मटका ग्वालों पे लुढ़काएंगी। रंग की बरसात भला और कहाँ होगी। छैल छबीलो और रंगीली राधा होगी।



ढोल नगाड़े और शहनाई भी बजेगी ।राधा संग सावरिया की मुरली बजेगी। होरी है होरी है कहि झूमेगी। छिल छबीलो और रंगीली राधा होगी

Leave a comment