Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Mrityu tale na mahakal ke bina,मृत्यु टले ना महाकाल के बिना,shiv bhajan

मृत्यु टले ना महाकाल के बिना

तर्ज, दुनिया चले ना श्री राम के बिना

विघ्न टले ना गणपति के बिना। मृत्यु टले ना महाकाल के बिना। दानव मरे ना मैया गोरा के बिना। काल टले ना महाकाल के बिना।

विघ्न टले ना गणपति के बिना।काल टले ना महाकाल के बिना।

वेद पुराण में गाया है। ऋषि-मुनियों ने बताया है। गौर पूजे ना गणपति के बिना। महाकाल पूजे ना नंदी के बिना।दानव मरे ना मैया गोरा के बिना। काल टले ना महाकाल के बिना।

विघ्न टले ना गणपति के बिना। मृत्यु टले ना महाकाल के बिना।। दानव मरे ना मैया गोरा के बिना। काल टले ना महाकाल के बिना।

रामायण में तुलसी ने गाया है। गा गाकर सबको बताया है। रामजी भजे ना कोई भोले के बिना। भोले भजे ना कोई राम के बिना।दानव मरे ना मैया गोरा के बिना। काल टले ना महाकाल के बिना।

दुनिया की ज्ञानी और ध्यानी सुनो। संतो की महा बाणी सुनो। भाग्य लिखे ना कोई ब्रह्मा के बिना। बदले ना भाग्य महाकाल के बिनादानव मरे ना मैया गोरा के बिना। काल टले ना महाकाल के बिना।

एक बात मैंने समझ ली है। सारी दुनिया को बता दी है। शक्ति मिले ना मा गोरा के बिना। मुक्ति मिले ना महाकाल के बिना।दानव मरे ना मैया गोरा के बिना। काल टले ना महाकाल के बिना।

Leave a comment