Categories
विविध भजन

Maine baith gawayi sankranti manohar hare hare,मैंने बैठ गवाई संक्रांति मनोहर हरे हरे मनोहर सुन सजनी।

मैंने बैठ गवाई संक्रांति मनोहर हरे हरे मनोहर सुन सजनी।

मैंने बैठ गवाई संक्रांति मनोहर हरे हरे मनोहर सुन सजनी।

मैंने ब्रह्माणी नौत जीमाई और झुक झुक पैर छुए। मैंने मोतियन भरी उनकी मांग ब्रह्मा जी मन में खुश हो रहे।मैंने बैठ गवाई संक्रांति मनोहर हरे हरे मनोहर सुन सजनी।

मैंने लक्ष्मी जी नौत जीमाई और झुक झुक पैर छुए। मैंने मोतियन भरी उनकी मांग विष्णु जी मन खुश हो रहे। मैंने बैठ गवाई संक्रांति मनोहर हरे हरे मनोहर सुन सजनी।

मैंने गोरा जी नौत जीमाई और झुक झुक पैर छुए।मैने मोतियन भरी उनकी मांग शंकर जी मन में खुश हो रहे। मैंने बैठ गवाई संक्रांति मनोहर हरे हरे मनोहर सुन सजनी।

मैंने सीता जी नौत जीमाई और झुक झुक पैर छुए।मैने मोतियन भरी उनकी मांग राम जी मन में खुश हो रहे।मैंने बैठ गवाई संक्रांति मनोहर हरे हरे मनोहर सुन सजनी।

मैंने राधा जी नौत जीमाई और झुक झुक पैर छुए।मैने मोतियन भरी उनकी मांग किशन जी मन में खुश हो रहे।मैंने बैठ गवाई संक्रांति मनोहर हरे हरे मनोहर सुन सजनी।

मैंने गुरुवाईंन जी नौत जीमाई और झुक झुक पैर छुए।मैने मोतियन भरी उनकी मांग गुरु जी मन में खुश हो रहे।मैंने बैठ गवाई संक्रांति मनोहर हरे हरे मनोहर सुन सजनी।

Leave a comment