Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Jay durge durga bhawani ashth bhuja wali mata,जय दुर्गे दुर्गा भवानी, अष्ट भुजा वाली माता,durga bhajan

जय दुर्गे दुर्गा भवानी, अष्ट भुजा वाली माता,

जय दुर्गे दुर्गा भवानी, अष्ट भुजा वाली माता, अष्ट भुजा वाली माँ, शक्ति स्वरूपिणी, भक्तो की रखवाली माता, जय दुर्गे दुर्गा भवानी, अष्ट भुजा वाली माता ।



एक भुजा शंख माता, दूजा कमल फूल, तीजा हस्त चक्र माता, चौथा माँ त्रिशूल, जय अम्बे अम्बिका भवानी, कष्ट हरण वाली माता, कष्ट हरण वाली माँ, उद्धारिणी तारिणी, भक्तो की रखवाली माता, जय दुर्गे दुर्गा भवानी, अष्ट भुजा वाली माता ।

पंचम भुजा धनुष बाण,षष्ट गदाधारी, सप्तम भुजा फरसा माता, अष्टम कटारी, जय चंडी रणचण्डिका भवानी, दुष्ट दलन वाली माता, दुष्ट दलन वाली माँ, त्रिनेत्र त्रिगुणमयी, भक्तो की रखवाली माता, जय दुर्गे दुर्गा भवानी, अष्ट भुजा वाली माता।



जय दुर्गे दुर्गा भवानी, अष्ट भुजा वाली माता, अष्ट भुजा वाली माँ, शक्ति स्वरूपिणी, भक्तो की रखवाली माता, जय दुर्गे दुर्गां भवानी, अष्ट भुजा वाली माता ।

Leave a comment