Categories
मदर्स डे हिंदी कविता mothers day hindi poem राम भजन लिरिक्स

Re bhaj man ram naam ati pyara,रे भज मन राम नाम अति प्यारा,ram bhajan

रे भज मन राम नाम अति प्यारा,

रे भज मन राम नाम अति प्यारा,
राम नाम से ही साँसों का गूँज रहा इक तारा,

अन्तर मन में जब भी तेरे घोर निराशा छाए,
कुछ ना सूझे कुछ ना बुझे ,मनवा भी अकुलाए,
राम नाम का दीप जला फिर,
फैले घट उजियारा

रे भज मन राम नाम अति प्यारा,
राम नाम से ही साँसों का गूँज रहा इक तारा,

निर्बल के बल राम जगत में, ये संतों का कहना,
क्यूँ खुद को कमज़ोर समझना ,उलझे उलझे रहना,
सौप दे नैया उसके हाथों,
वो ही खेवन हारा।

रे भज मन राम नाम अति प्यारा,
राम नाम से ही साँसों का गूँज रहा इक तारा,

वाद विवाद में अपनी जीभा,दिन रात उलझाए,
इस जीभा से प्राणी क्यूँ ना राम नाम तू गाए,
कानों से भी रस लेकर के
निंदा सुनें दिन सारा,

रे भज मन राम नाम अति प्यारा,
राम नाम से ही साँसों का गूँज रहा इक तारा,

Leave a comment