Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Thumak thumak chali aay rahi ho jagdamba hamari,ठुमक ठुमक चली आये रही हो,जगदम्बा हमारी,Durga bhajan

ठुमक ठुमक चली आये रही हो,
जगदम्बा हमारी,

तर्ज,चलत मुसाफिर मोह लिया

ठुमक ठुमक चली आये रही हो,
जगदम्बा हमारी,
लाल चुनरिया फहराए रही हो,
जगदम्बा हमारी।।

नाके नथुनिया माँ को भावे,
होंठो पे लाली भी सुहावे,
माथे पे बिन्दिया चमकाए रही हो,
जगदम्बा हमारी,
ठुमक ठुमक चली आए रही हो,
जगदम्बा हमारी।।

मस्तक मुकुट सुहाबे माँ को,
फूलन गजरे भावे माँ को,
कानो में कुंडल लटकाए रही हो,
जगदम्बा हमारी,
ठुमक ठुमक चली आए रही हो,
जगदम्बा हमारी।।

कंठ में मुतियन माला सोहे,
देख के मोरा मनुवा मोहे,
हाथो में कांगना खनकाये रही हो,
जगदम्बा हमारी,
ठुमक ठुमक चली आए रही हो,
जगदम्बा हमारी।।

पांव में पायल छम छम बाजे,
लच्छा बिछियां टोडर साजे,
और महावर सजाये रही रे,
जगदम्बा हमारी,
ठुमक ठुमक चली आए रही हो,
जगदम्बा हमारी।।

मां की महिमा जग में न्यारी,
जप जप नाम रे जगत सुखारी,
भक्तों पे कृपा वर्षाए रही रे
जगदम्बा हमारी,
ठुमक ठुमक चली आए रही हो,
जगदम्बा हमारी।।

ठुमक ठुमक चली आये रही हो,
जगदम्बा हमारी,
लाल चुनरिया फहराए रही हो,
जगदम्बा हमारी।।

Leave a comment