Categories
विविध भजन filmy bhajan

Jo boyega wahi payega Tera Kiya aage aayega,जो बोयेगा वही पायेगा, तेरा किया आगे आएगा,

जो बोयेगा वही पायेगा, तेरा किया आगे आएगा।

जो बोयेगा वही पायेगा, तेरा किया आगे आएगा।
सुख दुख है क्या फल कर्मो का
जैसी करनी वैसी भरनी
जो बोयेगा वही पायेगा।

सबसे बड़ी पूजा है माता पिता की सेवा,
किस्मत वालो को ही मिलाता है ये मौक़ा,
हाथ से अपने खो मत देना मौक़ा ये खिदमत का।जन्नत का दर खुल जाएगा
तेरा किया आगे आएगा।सुख दुख है क्या फल कर्मो का
जैसी करनी वैसी भरनी।

चाहे न पूजे मूरत चाहे न तीरथ जाए,
मात पिता के तन मे सारे देव समाये,
तू इनका दिल खुश रखे तो इश्वर खुश हो जाए।
भगवान तुझको मिल जाएगा
तेरा किया आगे आएगा।सुख दुख है क्या फल कर्मो का
जैसी करनी वैसी भरनी।

अपनो को जो अपनी दुनिया ठुकराती है,
जाने अनजाने मे हाय निकल जाती है,
हाय लगे न तुझको दुवा ये मां देकर जाती है।
मां का दिल माफ़ कर जाएगा।
तेरा किया आगे आएगा।सुख दुख है क्या फल कर्मो का
जैसी करनी वैसी भरनी।

जो बोयेगा वही पायेगा, तेरा किया आगे आएगा।
सुख दुख है क्या फल कर्मो का
जैसी करनी वैसी भरनी।
जो बोयेगा वही पायेगा।

Leave a comment