Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Yaad kiya na kabhi shyam ko bas maya hi Jodi,याद किया ना कभी श्याम को, बस माया ही जोडी,shyam bhajan

याद किया ना कभी श्याम को, बस माया ही जोडी।

याद किया ना कभी श्याम को, बस माया ही जोडी।
श्याम नाम धन सिवा साथ ना जाऐ फूटी कौङी।
श्याम भजले, श्याम भजले, श्याम भजले।

श्याम नाम धन जो तू यहाँ कमाएगा,
कभी ना भूलों काम वहां वो आएगा।
अगर श्याम से प्यार नहीं है, कुछ तेरा उस पार नहीं है।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
जनम ही लेती फिरेगी फिर तो तेरी रूह निगोडी।
श्याम भजले, श्याम भजले, श्याम भजले।

लोग तुझे बस मरघट तक ले जाएंगे,चाहने वाले दो आँसू टपकाएगे।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
कोई ना तेरे संग चलेगा चिता में हर एक अंग जलेगा
जिस दिन कुर् काल की सर पर आकर गिरे हथौङी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
श्याम भजले, श्याम भजले, श्याम भजले

मानवता भी रहे तुम्हारे सीने में,
सब में देखो श्याम मजा तब जीने में
छककर श्याम नाम रस पीले, मत होने दे बंधन ढीले।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
ऐसे बाँधो ङोर प्रीत की कभी ना जाऐ तोड़ी।
श्याम भजले, श्याम भजले, श्याम भजले

क्यों सुख ढूँढ रहे हो आज जमाने में,
गंगाजल क्या मिलता है मैखाने में
सच्चा सुख श्री श्याम शरण में, इनके ही गुण यश, वर्णन में।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
भक्तों ने भक्ति से भक्ति की बूँद निचोड़ी।
श्याम भजले, श्याम भजले, श्याम भजले।

याद किया ना कभी श्याम को, बस माया ही जोडी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
श्याम नाम धन सिवा साथ ना जाऐ फूटी कौङी
श्याम भजले, श्याम भजले, श्याम भजले।

Leave a comment