मीरा झुक झुक देखे बाट कन्हैया तेरी।कान्हा सुन ले टेर तूं मेरी।
जब सारी रात गुजर लेगी, तेरी मेरा रो रो मर लेगी। मर लेगी या मार मुसीबत तेरी।कान्हा सुन ले टेर तूं मेरी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺मीरा झुक झुक देखे बाट कन्हैया तेरी।कान्हा सुन ले टेर तूं मेरी।
जैसे फूल सूख जाए गुलशन के। वैसे सूखे प्राण मेरे तन के। मेरा दिल है डामाडोल कसम से तेरी। कान्हा सुन ले टेर तूं मेरी।🌺🌺🌺🌺🌺मीरा झुक झुक देखे बाट कन्हैया तेरी।कान्हा सुन ले टेर तूं मेरी।
तने मेरा दर्द पीछाना ना।दुनियां कैसी ये जाना ना।तने समझा ना मेरा प्यार चोट लगी गहरी।कान्हा सुन ले टेर तूं मेरी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺मीरा झुक झुक देखे बाट कन्हैया तेरी।कान्हा सुन ले टेर तूं मेरी।
खड़ी मीरा एकली रोए रही। तेरी मीरा आपा खोए रही। थोड़ा सर पर धर दे हाथ, शरण पड़ी तेरी। कान्हा सुन ले टेर तूं मेरी।🌺🌺🌺🌺🌺मीरा झुक झुक देखे बाट कन्हैया तेरी।कान्हा सुन ले टेर तूं मेरी।