Categories
विविध भजन

Nari ka bhag tune maiya kaisa banaya,नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है,

नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है,

नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है,
हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है,
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है।

सीता जैसी नारी को रावण ने सताया है,
उनके पति ने उनको बन बन में घुमाया है,
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है। 🌺🌺हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है,

मीरा जैसी नारी को राणा ने सताया है,
उनके पति उनको प्याला विष का पिलाया है,
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है। 🌺🌺हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है,

अहिल्या जैसी नारी को इंद्र ने सताया है,
उनके पति ने उनको पत्थर का बनाया है,
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है।🌺🌺हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है,

द्रोपदी जैसी नारी को कौरवो ने सताया है,
उनके पति ने उनको देखो जुये में हराया है,
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है।🌺🌺हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है,

कलयुग में नारी को दहेज़ ने सताया है,
उनके पति ने उनको देखो जिन्दा जलाया है,
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है।🌺🌺हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है,

नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है,
हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है,
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है।

Leave a comment