Categories
निर्गुण भजन nirgun Bhajan

Ye jindagi dhokha de jayegi karle bhajan,ये जिंदगी धोखा दे जाएगी, करले भजन हरि का,nirgun bhajan

ये जिंदगी धोखा दे जाएगी, करले भजन हरि का।


ये जिंदगी धोखा दे जाएगी, करले भजन हरि का।
तेरी मन की मन मे रह जाएगी, करले भजन हरि का।।

जोड़-२ जो रखी माया,इसको देख-२ भरमाया।
पानी जैसे बह जाएगी,करले भजन हरि का।।ये जिंदगी धोखा दे जाएगी, करले भजन हरि का।
तेरी मन की मन मे रह जाएगी, करले भजन हरि का।।

तेरी कोठी तेरी हवेली, बन जाएगी एक पहेली।
धरी यहीं पर रह जाएगी,करले भजन हरि का।।ये जिंदगी धोखा दे जाएगी, करले भजन हरि का।
तेरी मन की मन मे रह जाएगी, करले भजन हरि का।।

सदा रहे ना जोबन छाया,मिट्टी की ये तेरी काया।
ये तो पल में ढह जाएगी,करले भजन हरि का।।ये जिंदगी धोखा दे जाएगी, करले भजन हरि का।
तेरी मन की मन मे रह जाएगी, करले भजन हरि का।।

भजन करन का यही है मौका, इस जीवन का नहीं भरोसा।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
मोत उठा तुझे ले जाएगी,करले भजन हरि का।।ये जिंदगी धोखा दे जाएगी, करले भजन हरि का।
तेरी मन की मन मे रह जाएगी, करले भजन हरि का।।

Leave a comment