Categories
राम भजन लिरिक्स

Mere ramji se ram ram kahiyo re,मेरे राम जी से राम राम कहियो रे,ram bhajan

मेरे राम जी से राम राम कहियो रे

मेरे राम जी से राम राम कहियो रे
अयोध्या जाके कुछ दिन रहियो रे।

राम किरपा से राम दर्श हो, राम राम सुख कारी।
जिस ने भी ये नाम जपा, उसकी विपदा हरी।
जो भी कहना है खुले मन से कहियो रे।अयोध्या जाके कुछ दिन रहियो रे।🌺🌺🌺🌺🌺🌺

यही तो है हनुमान गड़ी में, राम भक्त हनुमान।
राम सिया जिनके हिरदे में, वस्ते मन के प्राण।
सरयू के पावन जल से न रहियो रे।🌺🌺🌺
अयोध्या जाके कुछ दिन रहियो रे।

राम नोमी शुभ तिथि है, आती भीड़ अपार।
राम लला के जन्म उत्सव को, देखे सब संसार।
तू भी दर्शन कर के पुण्य कमईयों रे।🌺🌺🌺
अयोध्या जाके कुछ दिन रहियो रे।

राम नाम में वो शक्ति है, जिनसे पत्थर तरते।
इन के श्री चरणों को पा के, पापी पार उतरते।
इनकी सेवा में जन्म लगाइयो रे।🌺🌺🌺🌺
अयोध्या जाके कुछ दिन रहियो रे।

Leave a comment