Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Mere angane me ma ambe ka sthan hai,मेरे अंगने में मां अंबे का स्थान है,durga bhajan

मेरे अंगने में मां अंबे का स्थान है

मेरे अंगने में मां अंबे का स्थान है। नौ दिन बसती, मां दुर्गे महान है।

शैलपुत्री पर्वत वाली पहला मां का नाम है। इंद्र करे आरती महिमा महान है।🌺🌺🌺🌺🌺मेरे अंगने में मां अंबे का स्थान है। नौ दिन बसती, मां दुर्गे महान है।

ब्रह्मचारिणी सिंह वाहिनी दूजा मां का नाम है। दोनों करें भक्ति मैया कृष्ण बलराम है।🌺🌺🌺 मेरे अंगने में मां अंबे का स्थान है। नौ दिन बसती, मां दुर्गे महान है।

चंद्रघंटा चंद्रिका तीजा मां का नाम है। तीनों खड़े हारे त्रिदेव महान है। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺मेरे अंगने में मां अंबे का स्थान है। नौ दिन बसती, मां दुर्गे महान है।

कुष्मांडा कुमारी चौथा मां का नाम है। चारों मां की वाणी में वेद उनका नाम है। 🌺🌺🌺🌺मेरे अंगने में मां अंबे का स्थान है। नौ दिन बसती, मां दुर्गे महान है।

स्कंदमाता शक्ति दाता पांचवा मां का नाम है। पांचों को मोक्ष दिया पंचकन्या नाम है। 🌺🌺मेरे अंगने में मां अंबे का स्थान है। नौ दिन बसती, मां दुर्गे महान है।

कात्यायनी शत्रु घातनी छठा मां का नाम है। मारती है शत्रुओं को करे परेशान है।🌺🌺🌺मेरे अंगने में मां अंबे का स्थान है। नौ दिन बसती, मां दुर्गे महान है।

कालरात्रि महाकाली सातवां मां का नाम है। सातों करे विनती मां सप्त ऋषि महान है।🌺🌺 मेरे अंगने में मां अंबे का स्थान है। नौ दिन बसती, मां दुर्गे महान है।

महागौरी महामाया आठवां मां का नाम है। अष्ट सिद्धि स्तुतियों से करें मां का बखान है।🌺🌺मेरे अंगने में मां अंबे का स्थान है। नौ दिन बसती, मां दुर्गे महान है।

सिद्धिदात्री गायत्री नौवा मां का नाम है। भक्त उनका ध्यान धरे गावे यश गान है।🌺🌺🌺🌺मेरे अंगने में मां अंबे का स्थान है। नौ दिन बसती, मां दुर्गे महान है।

Leave a comment