Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Aaj bhole nath ki shadi hai, आज भोले नाथ की शादी है,shiv bhajan

आज भोले नाथ की शादी है

तर्ज,आज मेरे यार की शादी है

आज भोले नाथ की शादी है।२।🌹🌹🌹 नाथ की शादी है मेरे,शंभू नाथ की शादी है।

बना दूल्हा निराला,गले में सर्प की माला। जटा से बहती गंगा,सोहे तन पे मृगछाला।विभूति अंग लगाए,कर में त्रिशूल उठाए।शीश पर चंदा सोहे,हाथ में डमरू बजाये।बैल सवारी शिव भोले की,मन को लुभाती है।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹आज भोले नाथ की शादी है।२।

ब्रह्मा और विष्णु आए,सारे देवों को लाए।स्वर्ग धरती पे आया,भक्त जन झूमें गाए।भूत प्रेतों की टोली,सब मिल खुशी मनाए।पिए है भंग धतूरा,और भोले को पिलाएं।अजब निराली माया शिव की,अजब बराती है।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹आज भोले नाथ की शादी है।२।

बनी है गोरा दुल्हनिया,पहनी है नाक नथनिया।रूप गोरा का लुभाए, तके जो तकते जाए।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹देखे जब ऐसे बराती,मैनावती लग गई दांती।गोरा विनती कर जोड़ी,नाथ अब छोड़ो ठिठोरी।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹राजकुंवर सा बन गया भोला,मां हरसाती है।🌹🌹आज भोले नाथ की शादी है।२।

हुई जयमाल तैयारी,गोरा ने माला डारी।हरसायी अब महतारी,बरस रहे पुष्प भारी।झूम रहे धरती अंबर,नाचे है बाराती जमकर।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹भोले है देव निराले,बड़े दानी मतवाले।एक ही पल में खुश हो जाए,औघड़ दानी है।आज भोले नाथ की शादी है।२।

आज भोले नाथ की शादी है।२।🌹🌹🌹 नाथ की शादी है मेरे,शंभू नाथ की शादी है।

Leave a comment