Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Kanha janme aadhi raat, कान्हा जन्मे आधी रात,krishna bhajan

कान्हा जन्मे आधी रात,भादौ की रतियां

तर्ज,सासु लड़ मत

कान्हा जन्मे आधी रात,भादौ की रतियां।भादौ की रतिया,काली काली रतियां।कान्हा जन्मे आधी रात,भादौ की रतियां।

इनके चरण पखारे,इनकी गोरी सखियां।जिनके लंबे लंबे बाल, कजरारी अंखियां।कान्हा जन्मे आधी रात, भादौ की रतियां।

इनको पलना झुलावे,इनकी गोरी सखियां।जिनके गोरे गोरे हाथ, हाथों में चूड़ियां।कान्हा जन्मे आधी रात, भादौ की रतियां।

इनको लोरी सुनावे,इनकी गोरी सखियां।जिनके मीठे मीठे बोल,सुरीली बतियां।कान्हा जन्मे आधी रात,भादौ की रतियां।

इनको माखन खिलावे,इनकी गोरी सखियां।जिनके गोरे गोरे गाल,घुंघराली लटीयां।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺कान्हा जन्मे आधी रात,भादौ की रतियां।

इनको लाड़ लड़ावे इनकी गोरी सखियां।जिनके मन में है प्रेम,वो लिखे पतियां।कान्हा जन्मे आधी रात,भादौ की रतियां।

कान्हा जन्मे आधी रात,भादौ की रतियां।भादौ की रतिया,काली काली रतियां।कान्हा जन्मे आधी रात,भादौ की रतियां।

Leave a comment